“गुरु बंदन – छात्र अभिनन्दन” के अन्तर्गत स्थानीय विद्यालय के शिक्षकों का श्रेष्ठ सेवा योगदान के लिए सम्मानित किया

भींडर । महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय भिंडर में आज भारत विकास परिषद् की तरफ से आविजित “गुरु बंदन – छात्र अभिनन्दन” के अन्तर्गत स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री विनोद कुमार मीणा और गणित शिक्षिका अन्तिम जैन मिड डे मिल प्रभारी को उनकी श्रेष्ठ सेवा योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रतिभावान छात्राओं में विमला कुमारी डांगी 90.50% कक्षा-12 और कक्षा 11 की सुश्री काकुल चौबीसा 91.33% और सुश्री नेहा चौबीसा 91.33% को उनके परिश्रम और उज्वल भविष्य के लिए सम्मानित किया गया | विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक और उपरना से सम्मान किया गया। भारत विकास परिषद् के आज के आयोजन के मुख्य अतिथि उद्योगपति और समाज सेवी श्री मान राजू जी बोहरा के उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ आयोजन में अध्यक्षता संस्था प्रधान श्री अशोक कुमार जी जोशी ने अपने उद्बोधन में परिषद् के कार्यों की सराहना की। भारत विकास परिषद् भिंडर के अध्यक्ष श्री नाथू लाल जी दक ने सभी से परिषद् के कार्यों को समाज के लिए सराहनीय योगदान देने के लिए समस्त साथियों का आभार व्यक्त किया और लगातार सेवा में लगे रहे सन्देश के साथ अपने वक्तव्य को पूर्णता प्रदान की कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी भारत विकास परिषद् के श्री इन्दर लाल फांदोत ने बताया की 1963 से भारत विकास परिषद् की स्थापना के पश्चात अनवरत और अनगिनत सेवा प्रकल्पों को समाज की बेहतरी के लिए समर्पित किये हैं | सन 2001 भींडर नगर में इसकी स्थापना की गयी उसके पश्चात लगातार विद्यालयों में गुरु वंदन – छात्र अभिनन्दन” के कार्क्रम जारी हैं। इसके अन्तर्गत प्रतिवर्ष 5 विद्यालयों का चयन किया जाता हैं| भीडर नगर के मुक्तिधाम में 5 लाख के कार्य जन सहयोग से सम्पन्न करवाए गये हैं। कोरोना के समय पीड़ित मानवता के कल्याण हेतु सक्रीय रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम भी लगातार जारी है, आज स्थानीय विद्यालय में 11 पोधे और ट्री गार्ड सहित लगवाने का महती कार्य किया स्थानीय भिंडर नगर के चिकित्सालय में टिन शेड और विश्राम स्थल का निर्माण करवाया गया। आपने अनेक कार्यों की चर्चा करते हुई भारत विकास परिषद के महत उदेश्यों की विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने और सेवा में संकल्पित रहने का आव्हान किया आपने बताया की समाजसेवी और भामासाह श्री राजू जी बोहरा ने इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा भींडर को11000 रुपैये की विकास कार्य के लिए प्रदान किया । ओम प्रकाश धर्मावत ने 1100 रुपैये का योगदान किया । भारत विकास परिषद् के श्री दिवसपति जी आमेटा सरंक्षक, श्री नुरुद्दीन जी बोहरा उपाध्यक्ष, श्री भगवती लाल जी पंडिया- उपाध्यक्ष, श्री राजमल जी सुरावत-कोषाध्यक्ष, श्री ओम प्रकाश जी धर्मावत-प्रभारी ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाये व्यक्त किया। समारोह में राष्ट्रगीत से प्रारम्भ करते हुए आध्यात्मिक शुरुआत करते हुए सरस्वती जी को दीप प्रज्वलन कर सभी विद्यार्थियों को तिलक से सम्मानित किया गया । समारोह का समापन राष्ट्रगान से किया गया और उज्जवल भविष्य की प्रार्थना से सभी को शुभकामनाये प्रदान की गयी। समारोह का सञ्चालन दिनेश प्रकाश शर्मा ने की ।

इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!