वल्लभनगर प्रधान ने रुण्डेड़ा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

प्रधान ने स्कूल के कमरों की हालत देख कमरों के मरम्मत हेतु प्रधान मद से 2 लाख की घोषणा की

वल्लभनगर । ग्राम पंचायत रुण्डेड़ा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का शनिवार को वल्लभनगर पंचायत समिति प्रधान देवीलाल नंगारची अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंचे। विद्यालय पहुँच विद्यालय की संस्थापिका वीणा शर्मा से विद्यालय के बारे में जानकारी ली तथा शैक्षणिक कार्य और शिक्षक छात्र गतिविधि, शिक्षकों के विद्यालय पहुंचने का समय, विद्यालय बंद होने का समय, छात्र और शिक्षक उपस्थिति पंजीका, विद्यालय में शिक्षक-छात्र अनुपात, विद्यालय में पेयजल की सुविधा, लड़के और लड़की के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा के बारे में जानकारी ली। वही प्रधान ने विद्यालय में कमरों की हालत को देखकर उनकी मरम्मत करवाने हेतु तत्काल 2 लाख रुपये की घोषणा की एवम भामाशाह के रूप में पांच हजार एक सो रुपए दिए। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते इस स्कूल की छतों से पानी टपक रहा था तथा कमरों की हालत बदहाल थी, जिसे देखते ही प्रधान ने मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।

प्रधान के विद्यालय के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने प्रधान का उपरणा एवम मेवाड़ी पगडी पहना कर उनका सम्मान किया एवं ग्रामीणों ने प्रधान के सामने अन्य कई मांगे रखी जिसमे मुख्य मांग बच्चो को बारिश के सीजन में 2-2 फिट पानी से गुजरते हुए स्कूल आना पड़ता है और यह रुण्डेड़ा-मेनार माल क्षेत्र से स्कूल के यहाँ से होकर घरों के सामने से आजाद नगर होते हुए अस्पताल की तरफ जाकर तालाब में जाता है, जबकि इन बच्चों को स्कूल आने का यही एकमात्र रास्ता है जिससे अभी बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को ट्रेक्टर से लाना ले जाना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों ने कहा कि अगर स्कूल से नवानीया रोड तक नाला बना दिया जाए तो बच्चो व ग्रामीणों को आने जाने में समस्या नहीं होगी। प्रधान ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस दौरान राउमावि के प्रधानाचार्य रामेश्वर लाल, स्थानीय विद्यालय की संस्थापिका वीणा शर्मा, मांगीलाल जाट, एडवोकेट मुकेश मेनारिया, पं.स.सदस्य प्रतिनिधि मांगीलाल हिमावत, मोतीलाल भट्ट, ओंकारलाल हरजोत, सुरेश चंद्र कामदार, प्रेम जावत, लखन मेनारिया, राजकुमार छपन्या सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!