वाकलाआम्बा बस स्टैंड पर हुई चोरी का खुलासा , दो अभियुक्त गिरफ़्तार
कल्याणपुर । स्थानीय कस्बे के वासकला आम्बा बस स्टेण्ड पर 25 जुन रात्रि को अज्ञात चारो ने कन्हैयालाल के मकान के पिछे के रास्ते से दुकान के पिछे किवाड के ताले तोडकर सोने चॉदी की दुकान से 45 हजार के जेवरात चोरी हो गये थे वही कान्तीलाल कलाल कि किराणा कि दुकान से 25 हजार नगद व 500 ग्राम चॉदी चुरा कर ले गये थे प्रार्थी कन्हैयालाल कि रिपोट के आधार पर थानाधिकारी ने टीम गठित कर क्षेत्र में अनुसंधान शुरु कर दिया साइबर सेल उदयपुर से लोकेश कुमार से तकनिक जानकारी लेते हुए पाटिया पुलिस के द्वारा मुखबीर के जरिये सुचना मिली कि सागर उर्फ सागला गेंग का लीडर है जो इन दिनो शराब पीकर उत्पात मचाते रहा है बिना काम धन्धे घर में दो-दो कारे खड़ी कर दी है और चोरी के माल के बटवारे को लेकर आपस में झगडने हुये सागर के पाॅॉव में व उसकी गैग के अजीत उर्फ लाला के हाथ तोड दिया है जो प्लास्तर लगा कर घुम रहा है जो कल दोनो इलाज कराने के लिए कनबई डॉक्टर के पास जा रहे थे कि सुचना पर कल्याणपुर थानाधिकारी मय पुलिस टीम व पाटीया पुलिस टीम ने अस्पताल जाते समय धरदबोचा । और पुछताज की गई तो उन्होने वारदात अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया एव माल बरामद किया । गिरफ्तार अभियुक्त सागर उर्फ सागला पुत्र कान्तीलाल उम्र 21 वर्ष निवासी कनबई अजीत पुत्र रमेश असयोडा उम्र 22 वर्ष शेष अभियुक्त सुनिल पुत्र खातु डामोर उम्र 20 वर्ष निवासी कनबई पाटीया, जसु मीणा पुत्र जीवा मीणा उर्म 22 वर्ष सरेरा कि तलाश जारी हे ।
तरीका वारदात का
तफतीश से ज्ञात हुआ कि सागर उर्फ सागला गैंग का मुख्य लीडर है जो अपनी पुरी गैग का नेतृत्व करता हे पहले जहा घटना करनी होती है वहा रेकी करते है । और उस जगह निशाना बनाते है जहा उस जगह सीसी टीवी कैमरे व लाइट नही लगी हो वहा वारदात को अंजाम देते है । गम्भीरता से पुछताज कि तो गुजरात के चिलोडा में तीन लाख बीस हजार की सोने चॉदी का सामान सुनसान मकान में चोरी करना बताया है जिस सम्बन्ध में गुजरात पुलिस से सम्पर्क किया जा रहा है । पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्रसिह, वीरमसिह एएसआई, नारायणलाल हेडकास्टेबल विनोद कुमार लबाना, दिलीपसिह थाना पाटीया से कास्टेबल अजीत सिह कि विशेष भुमिका रही ।
इनपुट : अशोक वैष्णव
