गौशाला बाँसड़ा में लंपी स्क्रीन डिजीज के टीके लगाए

बांसडा निकटवर्ती श्री नागेश्वर पाश्र्वनाथ गौशाला बांसड़ा में हाल ही में संपूर्ण भारतवर्ष में गोवंश में फैल रही लंपी स्किन बीमारी से गोवंश में फेल रही उससे निजात दिलाने हेतुसमस्त गो वंश का वेक्सिनेशन किया गया संस्थापक सचिव प्राणी मित्र श्याम चौबीसा ने बताया कि गौशाला परिसर में दो बार साइब्रे मैथिन ,सोडियम हाइपोक्लोराइट का सेनेट्रेज किया गया और उसके बाद डॉ भूपेंद्र भारद्वाज अतिरिक्त निदेशक उदयपुर संभाग के अथक प्रयास से भारत सरकार के प्रकल्प हिसार से डायरेक्ट मंगवाई गई। डॉ जयकिशन नागपाल नोडल पशु चिकित्सा अधिकारी भींडर व गोशाला प्रभारी डॉ अनिल काले पशु चिकित्सा अधिकारी खेरोदा के नेतृत्व में गौशाला में स्थित स्वस्थ 220 को टीके लगाए गये। डॉ काले के अनुसार वर्तमान में किसी भी गो धन में एल एस डी बीमारी के लक्षण वाले कोई पशु नही पाए गए।

इसके अलावा वैक्सीनेशन के साथ समस्त गोवंश को जुए और चिंचड़ो से निजात दिलाने के लिए ऐवर्मेक्ट इंजेक्शन लगाया गया जिससे अंतर जीवीऔर बाह्य जीवी जो जीवाणु है वह नष्ट हो सके। 15 गोवंश जो बीमार एवं बैठक ले रखी है उनका ट्रीटमेंट किया गया इस अवसर पर पशु चिकित्सा सहायक लोगर चंद मीणा पशुधन सहायक अभय सिंह राठौड़ जितेंद्र कुमार रेगर प्रेमचंद डामोर संपत जाट अनिल वैष्णव निखिल चौबीसा शाहरुख खान कालू लाल मीणा खुमानी देवी , सीता , उषा चौबीसा ने अपनी सेवाएं प्रदान की। सभी पशुपालकों को आग्रह किया जाता है कि अपने पशुधन का पूर्ण रूप से ख्याल रखें । किसान अपने पशुधन का पूर्ण रूप से रखरखाव करें एवं गौशाला प्रबंधन बाहर से आने वाले किसी भी गोवंश को गौशाला में प्रवेश न दें प्रवेश देने पर अगर कोई गोवंश संक्रमित होकर आता है तो संपूर्ण गोवंश में फैलने की शिकायत रहेगी इसलिए नियमों का पूर्ण पालन करते हुए कार्य करें ।

इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!