श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी एवं रासलीला के साथ कार्यक्रम संपन्न
ऋषभदेव । विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं बाल गोपाल श्री कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की प्रार्थना सभा में श्री कृष्ण की मनमोहक झांकी सजायी गयी। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से चौथी तक नन्हे मुन्ने बच्चे श्री कृष्ण, राधा बनकर विद्यालय पहुंचे एवं विद्यालय प्रांगण में रासलीला गरबा नृत्य में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय की विशेष प्रार्थना सभा में भारद्वाज सदन के तत्वाधान में जन्माष्टमी कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में एकल गीत ,समूह गीत, कविता, श्रीमद भगवद्गीता गीता के श्लोक गायन एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान श्री डीके गुप्ता ने की। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित अनेक जीवन- प्रसंग सुनाते हुए बालकों को भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने हेतु आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रांजल मेघवाल ने किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
