सेमारी के कुराड़िया में भरा भव्य मेला, 2 साल कोरोना काल के बाद इस बार फिर हुआ मेले का आयोजन
हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने उठाया मेले का लुत्फ
उदयपुर जिले के सेमारी पंचायत समिति के अंतर्गत कुराड़िया ग्राम पंचायत में शीतला सप्तमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर परिसर में इस बार फिर मेले का भव्य आयोजन किया गया मेला प्रबंधन कमेटी एवम ग्राम पंचायत सदस्यों तथा ग्रामीण जन प्रतिनिधियो की उपस्थिति में आज दिनभर मेले में लोगो ने जमकर ख़रीददारी के साथ साथ चकरी डोलर झूलों में बैठकर एवम गर्मागर्म जलेबी पकोड़ी खाने का भरपूर लुत्फ उठाया,सुबह माताजी की प्रातः पूजा के साथ ही मेले के आगाज का ढोल बजाकर मेले की शुरुआत की गई ।

जहा दिनभर हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए पहुचे,माताजी का पूजा चढ़ावा चढ़ाकर लोगो ने सुख समृद्धि की कामना की,मेला आयोजको द्वारा व्यवस्था को लेकर अस्थाई रूप से दुकानो की जगहों का आवंटन किया जहां पर व्यापारियों ने अपनी मनिहारी कटलरी खिलौनों श्रृंगार स्टोर होटलों सहित विभिन्न प्रकार के दुकानो पर लोगो ने घरेलू सामग्री की खरीददारी में खूब रुचि दिखाई,लगभग दो वर्ष के बाद इस साल वापस मेले का आयोजन होने से लोगो म खाशा उत्साह दिखलाई पड़ा,मेले में आसपास के क्षेत्रवासियों के अलावा दूर दराज से भी लोगो ने मेले का भरपूर आनंद उठाया ।

क्षेत्र में रिमझिम बारिश के चलते कई नदी नालो पर बनी पुलियाओं पर पानी आ जाने से लोगो को आवागमन में कुछ मुश्किले उठानी पड़ी,मगर मेले में लोगो का अच्छा खासा जमघट लगा रहा,सेमारी बस स्टैंड से लेकर कुराड़िया मेला स्थल तक दिनभर लोगो की रेलमपेल जारी रही,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सराड़ा तथा सेमारी पुलिस थाने का जाब्ता मेले में तैनात रहा जिससे शांति व्यवस्था कायम रही ।

चिकित्सा व्यवस्था के तहत सेमारी सिएचसी की टीम मौके पर मौजूद रही,वही मेला आयोजको द्वारा भी मेले में भीड़ को लेकर व्यवस्था पर पूरी निगरानी बनाये रखी,भरपुर मौज मस्ती के साथ शांतिप्रिय तरीके से मेला सम्पन्न हुआ।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
