जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया , विभिन्न झांकी द्वारा निकाली शोभायात्रा
जन्माष्टमी हर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सेमारी पंचायत समिति के सुरखंड का खेड़ा के माधव विद्या निकेतन स्कूल द्वारा विशाल जन्माष्टमी पर्व मनाया गया । इस मौके पर छोटे भैया बहन विभिन्न वेशभूषा धारण कर पूरे कस्बे में विशाल शोभायात्रा निकाली गई हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जय कारों के साथ पूरे कस्बे शोभा यात्रा निकाली गई ।

गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए पिपली चौक पर पहुंची जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई देवेंद्र कुमार चौबीसों ने बताया कि विद्यालय के नन्हें-मुन्ने दर्जनों सुदामा, श्री कृष्ण,राधा ,जसोदा मैया , ग्वाला की वेशभाषा धारण कर स्कूल पहुंचे जहां पर विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ पूरे गांव में विशाल शोभायात्रा निकाली गई ।

संस्था प्रधान देवेंद्र कुमार चौबीसा ने भगवान श्री कृष्ण के बारे में उनके जीवन पर प्रकाश डालें इस मौके पर विद्यालय स्टाफ के साथ गांव के मनोज सुथार, रमेश मेघवाल भीमराज पटेल भंवर लाल लोहार ,अध्यापक महेश वैष्णव, नयन लता चौबीसा ,भाग्यश्री दर्जी, माया पटेल खुशबू पटेल हेमलता पटेल गांव की अन्य लोगों ने भाग लिया
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
