जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम ने प्रज्ञा चक्षु विद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेवा कार्य की कड़ी में ग्रुप द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रज्ञा चक्षु अंबामाता उदयपुर में 80 बच्चों को भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया । जिसमें ग्रुप परिवार के दम्पति सदस्यों और बच्चों की उपस्थिति रही ।

ग्रुप अध्यक्ष आशीष रत्नावत ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण से किया गया तत्पश्चयात
विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई व उन्हें ग्रुप द्वारा पारितोषिक दिया गया । ग्रुप सदस्य कमलेश जैन द्वारा हर घर तिरंगा पर कविता पाठ किया गया । ग्रुप परिवार के सदस्यों ने विद्यालय के बच्चों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव का भरपूर आनंद लिया । साथ ही ग्रुप सदस्य सुमित खाब्या द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को जूस और बिस्कुट का वितरण किया गया ।

ग्रुप सहसचिव लोकेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मुकेश चपलोत, उपाध्यक्ष विपिन जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, पी.आर.ओ एडमिन हेमेन्द्र जैन, पी.आर.ओ ग्रीटिंग्स सुमित खाब्या, कमलेश जैन, गीतेश जैन, नितिन कोठारी, राहुल अखावत, आशीष मेहता, कल्पेश जैन, कमलेश वानावत, प्रवीण कुर्दिया, सुरेश जैन, मनीष वगेरिया, सुनील जैन, भरत भोरावत, कपिल जैन, नरेश जैन, दिलीप जैन, किरण जैन, मनीषा जैन, शशि चपलोत, शीतल जैन, जिगना जैन, कृतिका जैन, पूनम जैन, मीना जैन, नीलम वानावत, नीलम जैन, वर्षा मेहता, नीता जैन, सोनल कोठारी व बच्चों आदि की उपस्तिथि रही ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!