पिकनिक मनाकर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत , एक गंभीर घायल

उदयपुर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में टीडी डेम से पिकनिक मनाकर लौट रहे दो युवकों की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई और इनके साथ बैठा एक युवक घायल हो गया। 

पुलिस के अनुसार करणसिंह (20) पुत्र मोहनसिंह राव निवासी बोएणा मावली अपने दो अन्य साथी महेन्द्र सिंह (19) पुत्र उदयसिंह राव निवासी बोएणा मावली और भरतसिंह (20) पुत्र मानसिंह राव निवासी बोएणा मावली के साथ बाईक लेकर टीड़ी डेम पर पिकनिक मनाने के लिए गए थे। 

दिन में पिकनिक मनाने के बाद शाम को तीनों फिर से बाईक पर शहर की ओर लौट रहे थे। रास्ते मेें बारापाल के पास अज्ञात वाहन ने इस बाईक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और बारे में पुलिस को बताया।

सूचना मिलते ही मौके पर थाने से जाब्ता गया और तीनों को उठाकर एमबी चिकित्सालय में लेकर गए, जहां पर करणसिंह और महेन्द्र सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और भरतसिंह को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को बताया गया। 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!