वीकेवी ऋषभदेव स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न

विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.बी .खटोड़ ,मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएसडब्ल्यूएम ऋषभदेव, विशिष्ट अतिथि एम.एस. मणिलाल, जनरल मैनेजर (आईआर एंड एचआर )आरएसडब्ल्यूएम ऋषभदेव , एवं अध्यक्षता प्रधानाचार्य डी. के .गुप्ता ने की। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में झंडारोहण मुख्य अतिथि के.बी. खटोड़ ने किया। प्रिंसिपल डीके गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता, समूह गीत ,भाषण एवं मनमोहक सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थी, शिक्षकगण अभिभावकगण एवं पूर्व विद्यार्थी गण को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया की हमारी देश के महान क्रांतिकारियों एवं राष्ट्र भक्तों के बलिदान से ही हमें यह आजादी प्राप्त हुई है, हमें अपनी स्वतंत्रता को बरकरार रखने के लिए हमेशा सचेत और सक्रिय रहने की महती आवश्यकता है ।

आज देश के सामने बहुत सारी चुनौतियां है ,जिन्हें हमें डटकर मुकाबला करना है और राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने एवं राष्ट्र का चहुंमुखी विकास के लिए हम सभी का योगदान आवश्यक है ‌‌। इस राष्ट्रीय दिवस पर उन्होंने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव एवं तिरंगा यात्रा के बारे में भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन जया नायर ने किया ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्नेहा कलाल एवं चार्मी जैन ने किया।
उपखंड स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक परेड़ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। हिया भंडारी द्वारा मनमोहक राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत की प्रस्तुति के लिए पारितोषिक प्रदान किया गया। उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा दसवीं बोर्ड में प्रथम एवं द्वितीय क्रमशः कृति सेवक और हर्ष उपाध्याय और 12वीं कॉमर्स बोर्ड परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय क्रमशः शिखा जैन एवं दर्शन रावल को एवं राज्य स्तर पर तीरंदाजी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी देवेंद्र चौधरी को सम्मानित किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!