सेमारी में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह,सरकारी तथा निजी विद्यालयों एवं तहसील,पंचायत भवन, पुलिस थाना,चिकित्सालय सहित हर घर पर लहराया तिंरंगा।

उदयपुर जिले के सेमारी पंचायत समिति के समस्त गांवों एवम कस्बो में आज 15 अगस्त आजादी पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया । सेमारी नगर के राउमावि प्रांगण में निजी तथा सरकारी विद्यालयों के हजारों छात्रों की एक साथ उपस्थिति में तहसीलदार पीरूलाल जीनगर ने झंडा रोहण कर तिरंगे को सलामी दी । इस मौके पर पुलिस थाना सेमारी के पुलिस जवानों के गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही बालिकाओं ने मधुर स्वर में राष्ट्र गान गाया ।

स्कूल परिसर में बालक बालिकाओ द्वारा परेड पीटी सहित विभिन्न योग व्यायाम प्राणायाम करते हुए जिम्नास्टिक कार्यक्रमो का प्रदर्शन किया । नगर की सरकारी तथा अन्य निजी विद्यालयों के बच्चो की मंच पर एक से बढ़कर एक नृत्य नाटक कविताओ की रंगारंग प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बटोरी वही पारितोषिक देकर बालक बालिकाओ का भरपूर उत्साह वर्धन किया । क़स्बे में स्थित तहसील परिसर राजीव गांधी सेवा केंद्र पंचायत समिति भवन, पुलिस थाना परिसर एवम चिकित्सालय परिसर आंगनबाड़ी केन्द्रों एवम निजी शिक्षण संस्थानों पर झंडा रोहण किया गया ।

झंडा रोहण के पश्चात समस्त संस्थानों के जनप्रतिनिधि गण एवम निजी तथा सरकारी विद्यालयों के छात्र तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणो की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सार्वजनिक रूप से मनाया गया,कार्यक्रमो दौरान सरकारी विभागो तथा संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को और साथ ही विधालयो पढ़ने वाले अधिक अंक हासिल करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर विधानिकेतन विधालय में भामाषाह डुंगरलाल पटेल ने शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर भेंट करने की घोषणा की,सेमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्सिंग कर्मी एवम पुलिस थाना में कार्यरत पुलिसकर्मी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय जहातफला घोडासर की प्रधानाध्यापिका किरिपा मीणा को स्थानीय विधायल में उत्कृष्ट कार्य एवम विधालय विकास हेतु सराहनीय कार्य करने सहित विभिन्न कर्मचारियों को उपखण्ड स्तरीय प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!