वीकेवी स्कूल एवं आरएसडब्ल्यूएम ऋषभदेव के संयुक्त तत्वाधान में भव्य तिरंगा शोभायात्रा संपन्न

ऋषभदेव । विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव एवं आरएसडब्ल्यूएम ऋषभदेव के संयुक्त तत्वाधान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ऋषभदेव नगर में भव्य तिरंगा शोभा यात्रा एवं तिरंगा वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.बी .खटोड़ ,मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएसडब्ल्यूएम ऋषभदेव, विशिष्ट अतिथि एम.एस. मणिलाल, जनरल मैनेजर (आईआर एंड एचआर )आरएसडब्ल्यूएम ऋषभदेव एवं अध्यक्षता प्रधानाचार्य डी. के .गुप्ता ने की।

भव्य तिरंगा शोभायात्रा महावीर नगर,बापू बाजार पाटुना चौक ,ऋषभदेव मंदिर, होली चौक से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचे। विद्यार्थी, शिक्षक एवं मिल के कर्मचारीगण हाथों में तिरंगा ध्वज एवं तख्तियां लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं “हर घर तिरंगा -घर-घर तिरंगा के “उद्घोष से नगर को गुंजायमान किया। विद्यार्थियों ने 350 तिरंगे वितरण कर नगर वासियों को हर घर में तिरंगा लगाने हेतु आह्वान किया।
आरएसडब्ल्यूएम मिल परिसर में भी भव्य तिरंगा शोभायात्रा का आगाज हुआ। विवेकानंद विद्यालय परिसर से मिल के मुख्य द्वार तक घोष के मधुर स्वर के साथ हाथों में तिरंगा लिए उद्घोष करते हुए आरएसडब्ल्यूएम मील के उच्च अधिकारी , कर्मचारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण , विद्यार्थीगण पूर्ण उत्साह के साथ देश प्रेम भाव से अभिभूत होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

साथ ही विद्यार्थियों ने मिल परिसर मैं तिरंगा ध्वज का वितरण भी किया। इस अवसर पर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.बी. खटोड़ ने सभी कर्मचारियों को अपने घर पर तिरंगा लगाने हेतु आह्वान भी किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!