सेमारी ब्लॉक के समस्त संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाक् पीठ का समापन
सेमारी ब्लॉक के समस्त प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय माध्यमिक विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ का समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य कुरीलाल मीणा विशिष्ट अतिथि सरपंच शांता देवी मीणा शिक्षक नेता डॉ सुरेंद्र कुमार आमेटा व सीबीईओ सिद्धार्थ कुमार जैन की अध्यक्षता मैं एसईबीईओ कालू लाल हरी मनोहर लाल मीणा के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम के आरंभ में वाकपीठ अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबीसा एवं प्रारंभिक शिक्षा वाकफिट अध्यक्ष मदनलाल जैन ने वाकपीठ में उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दिया सिद्धार्थ कुमार जैन ने प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में वर्षपर्यंत किए जाने वाले कार्यो की और ध्यान इंगित किया कालू लाल अहारी ने मिड डे मिल पर चर्चा की मनोहर लाल मीणा ने उजियारी पंचायत पर अपनी वार्ता दी डॉ सुरेंद्र कुमार आमेटा ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर निर्भीक होकर कार्य करने की बात कही ।

वही मुख्य अतिथि कुरी लाल मीणा ने सभी शिक्षकों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया इससे पूर्व प्रात कालीन सत्र में सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा ने उजियारी पंचायत के पी ईओ तथा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले संस्था प्रधानों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ने शिक्षक संघो के पदाधिकारियों व संस्था प्रधानों ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन वाक पीठ सचिव गणेश लाल चौबीसा ने किया मुकेश त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया।
इनपुट : जितेंद्र पंचोली
