गोविंदश्याम बाग मे समिति के तत्वाधान में हो रहा वृक्षारोपण: गार्डन का नक्शा बनाकर लगाए जा रहे 175 से अधिक पौधे!
बारिश की शुरुआत के साथ ही होने लगे वृक्षारोपण कार्यक्रम!
फलासिया मुख्यालय के बिछीवाडा गोविंद श्याम विकास समिति द्वारा गुरुवार अगल-अलग प्रकार के पौधे भामाशाहों के सहयोग से गोविंद श्याम बाग मे लगवाए जा रहे है! वही इन पौधो कि एक से दो साल तक देखभाल करने का निर्णय भी लिया है!
गोरतलब है कि गोविंद श्याम बाग में समिति द्वारा भामाशाहों के सहयोग से एक माह पहले ही दों दिन जेसीबी लगवाकर साफ सफाई करवाई गई! वही समिति द्वारा मोरपंखी, रातरानी, गुलमोहर, अर्जुन, परिजात, नारियल खजूर, आशापाल, लालगुलाब, सफेद, गुलाब, बिलपत्र, केवड़ा, कैलाशपति, चमेली, केले का पौधा, सागवान, मीठा नीम,खेजड़ी, सुईमुई, अशोक, कल्पवृक्ष, चंपा इत्यादि 175 से अधिक पौधे लगवाए जा रहे है! वही गोविंद श्याम विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने भामाशाहों व ग्रामीणों कों धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
इनपुट : गजेंद्र मालविया
