पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया भाजपा का साथ छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे,बोले- भाजपा सरकार में गरीबों का भला नहीं हो रहा

महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने भाजपा का साथ छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे।

मालवीया ने बताया कि उन्होंने जयपुर में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व टीकाराम जुली की उपस्थिति में फिर से पार्टी जॉइन करेंगे।

मालवीया ने कहा कि BJP सत्ता में रहते हुए भी वे जनता के काम नहीं करा पा रहे थे। भाजपा सरकार में गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। नरेगा का भुगतान महीनों से अटका है, किसानों को खाद नहीं मिल रहा। मैंने कई बार मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष को चिट्ठी लिखी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

मालवीया ने बताया कि वापसी के समय बांसवाड़ा क्षेत्र के तीनों कांग्रेस विधायक नानालाल निनामा, अर्जुन बामणिया और रमिला खड़िया मौजूद हैं। मालवीया बोले कांग्रेस में वापसी को लेकर समर्थक तो पटाखे फोड़ रहे हैं।

मालवीया का अब तक का सियासी सफर:

  • 1998: पहली बार सांसद बने (कांग्रेस)।
  • 2008-2023: लगातार बागीदौरा से विधायक और गहलोत सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री।
  • फरवरी 2024: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।
  • जनवरी 2026: भाजपा छोड़ दोबारा कांग्रेस में वापसी।
3
1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!