अगले हफ्ते जारी होगा RBSE 12th बोर्ड का परिणाम,RBSE ने दूर किया कन्फ्यूजन
RBSE 12TH BOARD RESULT : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार सुबह एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की डेट्स (12th RBSE Result Date 2025) का ऐलान कर दिया है. पोस्ट में लिखा है- राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कर मंजूरी के बाद जल्द एक तारीख और समय तय करके सभी को जानकारी दे दी जाएगी. इसके बाद सभी स्टूडेंट्स अपना-अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में 10वीं कक्षा के रिजल्ट का कोई जिक्र नहीं किया है. यह संकेत है कि दोनों क्लास के परीक्षा परिणाम अगल-अगल दिन जारी किए जा सकते हैं. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मीटिंग के बाद ही आरबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी रिजल्ट डेट्स को लेकर सटीक जानकारी दे पाएंगे.
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आप RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. जानें पूरा प्रोसेस
