कृष्ण किंकर महाराज ने गौशाला बांसड़ा में गुरु पूर्णिमा पर गौ सेवार्थ में दिए सतावन हजार

उदयपुर / वल्लभनगर : निकटवर्ती बांसड़ा स्थित श्री नागेश्वर पाश्र्वनाथ गौशाला को कथा प्रवक्ता मुख्य संरक्षक कृष्ण किंकर महाराज ने असोलिया की मादड़ी में स्थित महापर्व पर गौ माता की सेवार्थ सतावन हजार राशि समर्पण की। कृष्ण किंकर ने व्यासपीठ से कहा कि अगर प्रभु का प्रसाद कृपा और आशीर्वाद चाहते हो तो जीवन में तीन चीजों को अंगीकार करना पड़ेगा प्रथम प्रभु नाम संकीर्तन नाम जप दूसरा ब्राह्मण संत सेवा तीसरा गौ सेवा व्यक्ति जो अपने जीवन में अगर तीनों को स्वीकार करता है उसके यहां धन्य धन्य और समृद्धि की कमी नहीं रहेगी गाय की सेवा करने मात्र से एक साथ 33 कोटि देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है व्यक्ति को चाहिए कि यथा योग्य गाय की सेवा का संकल्प लें परमात्मा दी गाय की सेवा से अति प्रसन्न होते हैं क्योंकि गोपाल कृष्ण ने स्वयं गोपालक पहला कर अपना मान बढ़ाया था चौबीसा जी पूर्ण निष्ठा के साथ गो सेवा में लगे हुए हैं निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को भी इस क्षेत्र में आने की आवश्यकता है संघर्ष बहुत आएगा लेकिन संघर्षों में भी परमात्मा की कृपा छुपी हुई है इसलिए तन मन और धन से गौ सेवा करें और अपने जीवन का कल्याण करें। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कर्नल गुमान सिंह ने संचालक प्राणी मित्र श्याम चौबीसा का सम्मान किया और किये जारहै सेवा कार्य की अनुमोदना की। सत्ता पक्ष श्याम चौबीसा ने बताया कि कथा प्रवक्ता नित्य प्रति वर्ष गौ माता के लिए समर्पण राशि प्रदान करते रहते हैं ऐसा उदाहरण कथावाचक का कहीं नहीं मिलता।

इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!