डूंगरपुर में बेटे-बेटी ने रची बीजेपी नेता की हत्या की साजिश : पारिवारिक विवाद में तलवार और लाठी से करवाया था हमला; प्रेमी ने दी थी सुपारी

डूंगरपुर,(डीपी न्यूज़ ) | बीजेपी नेता की हत्या की साजिश पारिवारिक विवाद में उनके बेटा-बेटी ने रची थी। बेटी का प्रेमी भी षड्यंत्र में शामिल था। 2 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी गई। हालांकि लाठी-तलवार से हुए हमले में बीजेपी नेता ने भागकर जान बचा ली थी.पुलिस ने बेटे, बेटी और उसके बॉयफ्रेंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।एसपी मोनिका सेन ने बताया- 22 मार्च को बीजेपी के पूंजपुर मंडल अध्यक्ष रामजी (44) पुत्र पुंजाजी पटेल निवासी गणेशपुर पर हमला हुआ था.रामजी और उसके साथी राजेंद्र पुत्र जगजी पटेल निवासी टाटिया कार से देवला से गणेशपुर की ओर जा रहे थे। रतनपुरा देवला मोड़ पर बिना नंबर की बोलेरो ने ओवरटेक कर रोक लिया। 4 से 5 बदमाश हाथों में लाठी व तलवार लेकर आए और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई। दोवड़ा थानाधिकारी तेज करण सिंह चारण ने बताया- मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस को सबसे पहला शक रामजी के बेटे हितेश पाटीदार और बेटी अंजली पाटीदार पर हुआ। पुलिस को अंजली की गतिविधियां भी संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरी वारदात कबूल कर ली। अंजली ने प्रेमी शिवम उर्फ जयदीप पाटीदार (20) निवासी दामडी को पिता को रास्ते से हटाने के लिए कहा। शिवम ने अपने दोस्त निखिल जोशी (35) निवासी दामडी को साजिश में शामिल कर लिया। निखिल ने इस काम के लिए दोस्त और 108 एंबुलेंस के ड्राइवर शैलेश सुरात मीणा (25) निवासी भिंडा को 2 लाख रुपए दिए। शैलेश ने अपने साथियों के साथ बोलेरो और स्कूटी से रामजी की 7 से 8 घंटे तक रेकी की थी। रास्ते में आते ही बदमाशों ने कार रोककर हमला कर दिया। नकदी, मोबाइल और कार की चाबी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में हितेश, अंजली, शिवम, निखिल, शैलेश और सचिन रामलाल बलात निवासी मझोला को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद पिता रामजी को कुछ नहीं होने पर अंजली ने प्रेमी शिवम से चैट कर काम अधूरा रहने की बात कही। अंजली ने यह तक कहा कि बच कैसे गया। इस पर प्रेमी ने जल्द ही काम पूरा करने का आश्वासन दिया था।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!