एयरपोर्ट पर यात्री के प्राइवेट पार्ट में मिला सोना : विदेश से गोल्ड लाने का मास्टर माइंड भी पकड़ा गया, सीकर-नागौर के लोगों से करवा रहा तस्करी, एक फेरे के 10 से 20 हजार देता था

जयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह 70 लाख रुपए का सोना पकड़ा गया है। आरोपी कुल 772 ग्राम सोना प्राइवेट पार्ट में छुपाकर लाया था। जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्व आसूचना निदेशालय ( डीआरआई) की टीम ने कार्रवाई करते हुए गोल्ड तस्कर को डिटेल कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गोल्ड तस्कर अजय फगेड़िया के बारे में जानकारी दी। जो पकड़े गए आरोपी की ही फ्लाइट में दूसरी सीट पर था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया- सोने की तस्करी का मास्टर माइंड अजय फगेड़िया उनके हाथ लगा है। जो सीकर और नागौर के लड़कों को कैरियर के रूप में इस्तेमाल कर गोल्ड तस्करी करवाता है। आरोपी गोल्ड तस्करी के लिए इन लोगों को 10 से 20 हजार रुपए प्रति फेरे के देता है।

मास्टर माइंड अजय फगेड़िया का साथी गुरुवार सुबह एयर अरेबिया की फ्लाइट से रियाद से जयपुर आया था। डीआरआई को इस पर शक हुआ तो यात्री की जांच की गई। इसमें गोल्ड रिकवर नहीं हुआ। यात्री का कोर्ट से परमिशन लेकर एक्सरे किया गया।

एक्सरे में गोल्ड का पेस्ट प्राइवेट पार्ट में होने की जानकारी मिली। इस के बाद आरोपी से गोल्ड का पेस्ट रिकवर किया गया। यात्री से हुई पूछताछ के दौरान डीआरआई को अजय फगेड़िया पुत्र सांवरमल फगेड़िया निवासी भादवासी (सीकर) की संलिप्तता की जानकारी मिली। इस पर आज दोनों आरोपियों को कोर्ट मे पेश कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी अजय काफी समय से सोना तस्करी में सक्रिय था। खुफिया एजेंसियों की रडार पर था। खुफिया एजेंसी तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों का नेटवर्क खंगालने में लगी हुई है। इसमें अभी काफी खुलासे होने हैं।

विभागीय जांच में सामने आया की सोना तस्करों द्वारा चलाए गए इस सिंडिकेट के सदस्यों द्वारा सीकर और नागौर के गरीब मजदूरों को लालच देकर कैरियर के रूप में काम में लिया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से पेस्ट बनाकर या बैग में छुपाकर यह सोना इंडिया लाया जाता है।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!