पूर्व विधायक और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी,बदमाश बोला – 15 दिन के बाद दोनों को गोली मार दूंगा

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । अलवर ग्रामीण के पूर्व विधायक जयराम जाटव और उनके बेटे को गोली मारने की धमकी मिली है। बदमाश ने दोनों को 15 दिन के बाद मारने की धमकी दी है। साथ ही कहा है कि जो कर सको वो कर लेना। पूर्व विधायक जाटव के बेटे राजेंद्र कुमार को अज्ञात बदमाश ने वॉट्सऐप कॉल कर दोनों को गोली मारने की धमकी दी। पूर्व विधायक ने एसपी को फोन पर सूचना देने के बाद सदर थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है।

अपने घर शालीमार में रह रहे पूर्व विधायक जयराम जाटव के बेटे राजेंद्र ने बताया कि वे बुधवार सुबह परिवार के साथ भर्तृहरि दर्शन के लिए गए थे। वापसी में दोपहर 2.39 बजे सदर थाने के पास मोबाइल नंबर 9530133330 से उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आया। फोन करने वाले ने गाली देते हुए कहा कि तुम्हारे पास 15 दिन हैं। 15 दिन के बाद मैं तुझे व तेरे पिता जयराम जाटव को गोली मारकर खत्म कर दूंगा। जो कर सको वो कर लेना।

इस संबंध में पूर्व विधायक के बेटे ने सदर थाने में शिकायत दी है। एसपी संजीव नैन ने बताया कि शिकायत मिली है। नंबर की जांच कर रहे हैं। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

सदर थानाधिकारी रमेश सैनी ने बताया कि जिस नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया है, जयपुर के जगतपुरा निवासी रामवीर के नाम पर है। इसकी जांच कर रहे हैं।

पूर्व विधायक बुधवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर उनके गांव में आयोजित पगड़ी रस्म कार्यक्रम में गए हुए थे। जाटव साल 2003 में खैरथल व 2013 में अलवर ग्रामीण से विधायक रह चुके हैं।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!