कार को आग लगा के क्षतिग्रस्त करने वाला कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

सूरजपोल थाना पुलिस एवं डीएसटी की संयुक्त कार्यवाही में आज दिनांक 11 जुलाई की अल सुबह अशोका सिनेमा के पास खड़ी इनोवा कार को आग लगाने व पास खड़ी आल्टो के10 के शीशे तोड़ने के आरोपी को वारदात के महज 5 घंटे बाद पकड़ लिया गया.

आरोपी की पहचान विक्की उर्फ किशन हाल निवासी सविना कच्ची बस्ती पेशे से खुद टैक्सी ड्राइवर है, पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने चोरी की नीयत से इंनोवा का पहले शीशा तोड़ा पर जब अंदर कुछ नहीं मिला तो पास पड़े कचरे को गाड़ी के अंदर डाल आग लगा दी। फिर उसने पास खड़ी आल्टो का शीशा तोड़ अंदर से म्यूजिक प्लेयर और कुछ नकदी चुरा ली.

घटना की सूचना मिलते ही सूरजपोल थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुँची एवं फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया, हालांकि इनोवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होगई।

इनोवा के मालिक अमजद खान निवासी कुंजड़वादी एवं आल्टो कब मालिक देवेंद्र कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई.

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शर्मा के दिशा निर्देश पर एडीएसपी चंद्रशील ठाकुर एवं डवाईएसपी शिप्रा के सुपरविजन में थानाधिकारी लीलाराम एवं डीएसटी टीम ने अनुसंधान शुरू किया.

एडीएसपी चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि टीम द्वारा वारदात वाली स्थान के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर आरोपी को चिन्हित किया गया. एवं तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी विक्की को गिरफ्तार किया.

टीम: थानाधिकारी लीलाराम, हेड कॉन्स्टेबल ओमवीर सिंह, कांस्टेबल ओम प्रकाश, प्रवीण कुमार, डीएसटी प्रभारी दिलीप सिंह मय टीम।

विशेष भूमिका: कांस्टेबल ओमप्रकाश

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!