गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन , बेनर लगाकर शुरू की स्मृति ईरानी की खोज

केन्द्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर पर 50 रूपये बढ़ाने पर युवा कांग्रेस ने पोस्टर लगा कर विरोध प्रदर्शन किया । उदयपुर के कई चोरहो पे बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरमान जैन के नेतृत्व में गेस सिलेंडर के निरंतर बढ़ते दामों के विरोध में शहर में फ़्लेक्स लगायें ।

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अरमान जैन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है इसी प्रकार 2014 में गैस सिलेंडर के दाम 414 रुपिया था। केंद्र सरकार ने सात साल में 1053 रुपया पहुंचा दिया है लगातार देश महंगाई बढ़ रही है देश मे गैस सिलेंडर ही नही पेट्रोल डीजल खाने का तेल दाल हर एक वस्तु का रेट आज आसमान छू रहा है आम जन की इस दिन प्रतीदिन बढ़ रही महंगाई से कमर टूट चुकी हे केंद्र सरकार के जुमलों से जनता थक चुकी हे ।

केंद्र सरकार सिर्फ़ बढ़े उद्योगपतियों का फ़ायदा पहुँचना चाहती हे देश की आमजनता से उनका कोई लेना देना नही हे 2014 में सिलेंडर का दाम 414 रुपया था तब सड़कों पर स्मृति ईरानी दिखती थी आज सिलेंडर का दाम 1053 रुपया हो गया हे अब स्मृति ईरानी गायब हो चुकी है, इसलिए युवा कांग्रेस ने उनकी खोज प्रारंभ कर दी है ।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सोरभ शर्मा, प्रदेश सचिव रोहित पालिवाल,विधानसभा उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव,पंकज उपाध्याय,पार्षद हिदायत तुल्ला,अभिजीत खिंची,धर्मेंद्र चोबिसा,करण सोनी,दिलीप सिंह चौहान,एवं अन्य युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे॥

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!