बिलख गड़ावत में फाइनेंस कर्मी के साथ हुई लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी 

ऋषभदेव,(डीपी न्यूज़) । स्थानीय थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 48 पर बिलख कलावत में फाइनेंस कर्मचारियों के साथ हुई लूट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ़्तार किया एवं एक आरोपी की तलाश जारी है ।

थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 27 अगस्त को देवास मध्यप्रदेश निवासी ओमप्रकाश ठाकुर पिता इंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि भारत फाइनेंस कंपनी ऋषभदेव में रिस्क रिकवरी मैनेजर के पद पर कार्य करता हु। 13 अगस्त को सुबह ऋषभदेव से कलेक्शन करने हेतु भागलघाट बांरा गया था जहां से कलेक्शन कर NH 48 से गड़ावत, कलावत से होकर ऋषभदेव लौट रहा था तब ही अचानक पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए और मेरी गाड़ी को रोक लिया । लोहे सरिए और हथियार से डरा धमकाकर मेरे कलेक्शन की बैग छीन कर भाग गए । जिसमें कलेक्शन किए हुए 52650 रुपए ,पेन डायरी और डिमांड सीट थी।

 

थाना प्रभारी राजपुरोहित ने बताया कि फाइनेंस कर्मी से लुट के मामले में पूर्व में एक आरोपी नवीन पिता लक्ष्मणलाल बरांडा को गिरफ्तार किया जा चुका है आरोपी नवीन से पूछताछ के आधार पर प्रोडक्शन वारंट के जरिए भाटड़िया सरेरा निवासी चुन्नीलाल उर्फ सुनील पिता कावाराम मीणा को गिरफ्तार किया और शेष एक अभियुक्त पालपादर बिछीवाड़ा निवासी अविनाश पिता लक्ष्मण लाल मीणा की तलाश जारी है ।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!