ऋषभदेव : ट्रक चालक को रोककर पैसे मांगने एवं मारपीट करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, दो पॉवर बाइक बरामद
ऋषभदेव,डीपी न्यूज,शुभम जैन । स्थानीय थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 48 पर कागदर अडुवा ब्रिज पर ट्रक को रोककर शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को ओरिया उत्तरप्रदेश निवासी अनिल कुमार पिता रघुनाथ ने थाने में रिपोर्ट दी कि में ग्रीन लाइन कंपनी के ट्रेलर का वाहन चालक हु । में मेरी गाड़ी में माल भरकर कर्नाटक से दिल्ली के लिए निकला हु, शुक्रवार दोपहर करीब 1.20 बजे कागदर अडुवा ब्रिज पर पहुंचा जहां दो बाइक पर सवार होकर पांच छ बदमाश आए और गाड़ी को रुकवाकर आगे के कांच पर पत्थर मारकर कांच तोड़ दिया और मेरे पास आकर शराब के लिए पैसे मांगने लगे,पैसे नहीं देने पर मेरे साथ मारपीट की ।
थानाधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करते हुए 5 आरोपी कागदर गांव फला निवासी कन्हैयालाल पिता बसु मीणा, काग़दर गाम फला निवासी प्रकाश पिता लक्ष्मण मीणा, कालू पिता चंपालाल मीणा,राहुल पिता शंकर मीणा एवं गामड़ी देवल निवासी बंशीलाल पिता पूंजा मीणा को गिरफ्तार किया है एवं घटना में प्रयुक्त दो पॉवर बाइक को बरामद किया है ।
