भवन बना रहे तो सड़कों पर नहीं डाले निर्माण सामग्री,कमिश्नर ने टीमों को याद दिलाया

उदयपुर, डीपी न्यूज नेटवर्क । शहर में भवन निर्माण या बिल्डिंग निर्माण करने वाले अगर निर्माण सामग्री को सड़कों पर डाल रहे है तो उनको पाबंद करें और नहीं माने तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके लिए नगर निगम उदयपुर के कमिश्नर ने एक आदेश निकालकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाते हुए कहा कि इस पर भी नजर रखे।

नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश ने कहा कि उदयपुर शहर में निर्माणाधीन भवनों के बाहर, आसपास के स्थानों और आम रास्तों पर भवन निर्माता द्वारा बिल्डिंग मटेरियल की सामग्री डाल दी जाती है जिससे आम रास्ता बाधित होकर आवागमन प्रभावित होता है। साथ ही रेती, मिट्टी आदि हवा से उड़कर वायु प्रदूषण फैलाते है जो आमजन के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरनाक है।

कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम की जो अलग-अलग विंग है उसके अधिकारी इन पर निगरानी रखेंगे और ऐसे लोगों को पाबंद करेंगे जो भवन निर्माण सामग्री को आम रास्ते पर पटक कर रास्ता बाधित करते है।

उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट को लगाया जाए ताकि निर्माण सामग्री अथवा मलबा ढ़क कर रखा जाए ताकि उसे क्षेत्र में वायुद प्रदूषण से बचा जा सकेगा।

आदेश में उन्होंने कहा कि जहां पर निर्माण हो रहा है उस स्थान पर भवन अनुमति के मानचित्रों की 4/4 फीट के फ्लेक्स बोर्ड भी डिस्प्ले किए जाए और यदि बिना अनुमति निर्माण हो रहा है तो नियमानुसार कार्रवाई के लिए उनको बताए।

इनको देखना होगा अपने इलाकों को

  • स्वास्थ्य शाखा : समस्त स्वास्थ्य निरीक्षक, जमादार अपने संबंधित क्षेत्र में
  • भवन शाखा : समस्त सहायक नगर नियोजक, नगर नियोजन सहायक और कनिष्ठ अभियंता
  • अतिक्रमण शाखा : समस्त राजस्व निरीक्षक
  • निर्माण शाखा : समस्त कनिष्ठ अभियंता
2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!