ओवरलोड सवारियों बैठाकर परिवहन करते टेंपो चालक गिरफ्तार,15 सीट पर तो 19 टेंपो के ऊपर बैठाए थे
सलूंबर,डीपी न्यूज नेटवर्क । जिले की झल्लारा थाना पुलिस ने वाहन में ओवरलोड सवारियां लेकर परिवहन करने वाले चालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसका वाहन भी जब्त किया है। थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह बाघेला ने बताया कि चालक टाटा मेजिक टेम्पो में कुल 34 सवारियां बैठाकर चला रहा था।
नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। सलूंबर की तरफ से रोड पर एक टाटा मेजिक सवारी टेम्पो जा रहा था। जिसमें क्षमता से अधिक सवारियां थीं और टेम्पो की छत पर भी लोग बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने स्पीड में आते हुए टेम्पो को रुकवाया। सवारियों की गिनती तो छत पर कुल 15 महिला और पुरुष बैठे हुए थे। वहीं, टेम्पो के अंदर ड्राइवर सहित 19 सवारियां बैठी थीं। तेज स्पीड और लापरवाह तरीके से वाहन चलाना पाया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में आरोपी चालक धुली राम पिता मांगीलाल मीणा निवासी दौलपुरा गींगला को गिरफ्तार किया।
