श्री नागेश्वर पाश्र्वनाथ गौशाला बांसड़ा में नवमी के अवसर पर राधा कृष्ण एवं बजरंग बली की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न

श्री नागेश्वर पाश्र्वनाथ गौशाला बांसड़ा में नवमी के अवसर पर राधा कृष्ण एवं बजरंग बली की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्राणी मित्र श्याम चौबीसा ने बताया कि इस अवसर पर विधि विधान से यज्ञ एवं विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ के साथ महंत राम दाताधुनी महाराज महेश उपाध्याय मुख्य प्रबंधक राजस्थान रोडवेज उदयपुर श्रीमती सीमा उपाध्याय, बी एस झाला कार्यवाहक तहसीलदार, भेरू लाल प्रजापत भू निरीक्षक विमल प्रसाद लिखमावत नंदकिशोर सिंह कल्लाजी धाम निंबाहेड़ा श्री राम जी बराडिया ने आहुति प्रदान की। राधा कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा उपाध्याय परिवार की ओर से की गई कलसा रोहण सभी गौ भक्तों ने मिलकर किया । आचार्य सत्यनारायण चौबीसा नीमड़ी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजन करवाई। उपाध्याय ने अपने विचार में कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि गौशाला प्रांगण में धार्मिक आयोजन में भाग लेकर अति प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है गौशाला में एक साथ 33 कोटि देवताओं का दर्शन प्राप्त होता है आशीर्वाद प्राप्त होता है हम चौबीसा व कमेटी के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं कि हमें ऐसे प्रभु कार्य में सहभागी बनाया । इस अवसर पर देवराम व्यास मुकेश कुमार कोठारी उपाध्यक्ष महावीर नागौरी समंत्री दिनेश कुमार सोनी कोषाध्यक्ष विमल प्रसाद लिखमावत भीमराज मेनारिया राजकुमार गर्गमार्गदर्शक नारायण लाल दियावत मेंनार पंकज कुमार चौबीसा भिंडर उपस्थित रहे गौशाला की ओर से अतिथियों का स्वागत गिरधारी लाल पालीवाल बद्री लाल शर्मा राधेश्याम शर्मा ने किया ।

इनपुट : कन्हेयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!