विद्युत विभाग की खुले ट्रांसफॉर्म से हादसे की आशंका,हादसा होने पर कौन लेगा जिम्मेदारी
ट्रांसफॉर्म के आसपास में निजी विद्यालय एवं मुख्य मार्ग
डीपी न्यूज,भींडर,कन्हैयालाल मेनारिया । अजमेर विद्युत विभाग निगम लिमिटेड भिंडर के अंतर्गत भिंडर शहर में थाने से अहमद 100 मीटर दूर पर एक खुला ट्रांसफॉर्म लगा हुआ है जो खुला है हादसे को निमंत्रण देता हुआ । उदयपुर भिंडर मुख्य मार्ग पर होने से सारे दिन कई वाहनों का आवागमन रहता है एवं पास ही सुपरमार्केट है जिसमें सारे दिन लोगों की आवाज जाहिर ही रहती है वह पास में निजी विद्यालय बैंक कार्यालय एवं व्यापारियों की दुकान भी है वही जब निजी विद्यालय के बच्चे भी इस ट्रांसफार्मर से होकर गुजरते हैं जो कि खुले ट्रांसफॉर्म से हादसा होने की संभावना बनी रहती है। वही अधिकारी केवल ऑफिस में ही बैठकर कार्य करने के निर्देश देते हैं परंतु उनके नाक के नीचे ही ट्रांसफॉर्म खुला पड़ा है उसे पर कोई ध्यान नहीं दे पा २हा है। वहीं कर्मचारी डीपी पर लगे ट्रांसफार्मर में कार्य होने के बाद उन्हें खुला छोड़ देते हैं जिससे हर समय हादसे की आशंका रहती है जागरूक नागरिकों ने इसे लेकर कार्रवाई की मांग की है
