श्री चारभुजानाथ जी मंदिर द्वितीय पाटोत्सव मेनार : एक शाम चारभुजानाथ जी के नाम विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन, उमड़ा श्रद्धा का ज्वार
ठाकुरजी कुण तो सजाया, थाने सोवणा, सोवणा…भजनों पर देर रात तक खूब झूमे श्रद्धालु
डीपी न्यूज़,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । मेहतागढ़ मेनार में ओंकारेश्वर चौक स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर के द्वितीय पाटोत्सव के तहत मातेश्वरी सोसायटी व समस्त ग्रामवासी मेनार के तत्वावधान में ओंकारेश्वर प्रांगण में एक शाम चारभुजानाथ जी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध महेश पालीवाल एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। देर रात तक चली भजन संध्या में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्तिरस की अमृत गंगा का रस पान किया। श्रोताओं ने सांवलियाजी, चारभुजानाथ जी, गणेशजी, बालाजी, श्रीराम जी, माताजी के जयकारों से पुरे पांडाल को गुंजायमान कर दिया। मंच संचालन किशन मेनारिया ने किया। वही मंदिर एवं पूरे परिसर को फूलों व आकर्षक दूधिया रोशनियों से सजाया गया तथा इंदौर व सांवलियाजी से लाए फूलों से ठाकुरजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भजन कलाकारों, साउंड सिस्टम, अम्बिका, सीसीएन लाइव कवरेज एवं कैमरामैन का शक्ति मंच व ग्रामीणों द्वारा सम्मान किया गया।
भजन संध्या की शुरुआत गायक सूरज चौबीसा ने श्री सिद्धिविनायक नमो नमः अष्टविनायक नमो नमः गणपती बप्पा मोरया भजन से भजन संध्या में गणेशजी का आह्वान करते हुए एवं कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम, मेरी राम जी कह देना जय सियाराम भजन शुरुआत की। ततपश्चात गायिका महेश पालीवाल ने ठाकुरजी कुण तो सजाया, थाने सोवणा, सोवणा, मोती चमके चमके, पचरंगी या पाग, श्याम थे आछ्या बिराज्या, मेनार मायने, झुलनी पे सेठ सांवरो झुलवा ने जावे सा, मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे, महारानी लागे, मने कारो कारो, जमुना जी रो पानी लागे, पूरण शर्मा, विष्णु शर्मा ने मेनार वारी नगरी माई अम्बे मां बिराजे जे जी, थारी करू मैं गणी मनवार..हाथ जोड़ ने करू विनती, मारी जगदम्बा माय, ए मारी अम्बा ए माय, राखो थे बालूड़ा री लाज, मावड़ी ये भवानी, राखो थे भगता री लाज, मावड़ी ये माँ…सांवरिया सेठ दे दे, मंडपिया रा मालिक दे दे, थारे भरियो रे भंडार, टोटो ना पड़े रे, सांवरिया सेठ दे दे….नैनो में नींद भर आई बिहारी जू के, नैनो में नींद भर आई रमण बिहारी जू के नैनो में नींद भर आई बिहारी जू के, नैनो में नींद भर आई रमण बिहारी जू के…भजनों से देर रात तक श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया और युवक, युवतियां, महिलाएं खूब थिरकी। इस बीच शक्ति मंच द्वारा कलाकारों एवं श्रोताओं पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की, तो पूरा पांडाल धर्ममय बन गया।
राधे राधे जपो आएंगे बिहारी…निकलेगा तेरी भक्ति से परिणाम तेरे घर पर भी आएंगे भगवान से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और श्रोताओं के मन में भक्तिरस का संचार कर दिया। भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी। रात्रि 12 बजे ठाकुरजी की महाआरती हुई, तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। कार्यक्रम का विभिन्न चेनलो के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया तथा भजन संध्या में मेनार सहित आसपास के रुंडेड़ा, रामाखेड़ा, गवारड़ी, वाना, खेरोदा, खेड़ली, भटेवर, नवानिया, खेताखेड़ा से कई श्रद्धालु पहुँचे।
