6 महीने पूर्व फाइनेंस कर्मचारी के साथ हुई लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,ऋषभदेव थाना पुलिस की कार्यवाही

ऋषभदेव,डीपी न्यूज़ । स्थानीय थाना पुलिस ने 6 महीने पूर्व नेशनल हाईवे 48 पर बिलख गड़ावत में फाइनेंस कर्मचारियों के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपी उखेड़ी पाटिया निवासी नवीन कुमार पिता लक्ष्मण लाल बरण्डा को गिरफ़्तार किया है । थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 27 अगस्त को देवास मध्यप्रदेश निवासी ओमप्रकाश ठाकुर पिता इंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि में भारत फाइनेंस कंपनी ऋषभदेव में रिस्क रिकवरी मैनेजर के पद पर कार्य करता हु। 13 अगस्त को सुबह ऋषभदेव से कलेक्शन करने हेतु भागलघाट बांरा गया था जहां से कलेक्शन कर NH 48 से गड़ावत, कलावत से होकर ऋषभदेव लौट रहा था तब ही अचानक पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए और मेरी गाड़ी को रोक लिया । लोहे सरिए और हथियार से डरा धमकाकर मेरे कलेक्शन की बैग छीन कर भाग गए । जिसमें कलेक्शन किए हुए 52650 रुपए ,पेन डायरी और डिमांड सीट थी।

उक्त रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए नवीन को गिरफ्तार किया है एवं अन्य दो साथी भाटडिया सरेरा पहाड़ा निवासी सुनील उर्फ़ चुन्नीलाल, पाल पादर बिछीवाड़ा निवासी अविनाश पिता लक्ष्मण लाल मीणा की तलाश जारी है ।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!