विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में विद्यारम्भ संस्कार आयोजित

मावली,डीपी न्यूज़ नेटवर्क,ओमप्रकाश सोनी । नगर के विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां शारदे का जन्म दिवस विद्यारम्भ संस्कार के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मां शारदे के समक्ष स्थानीय विद्यालय के सचिव दामोदर गर्ग प्रधानाचार्य भंवरलाल, समाजसेवी राकेश जैन, राजेश चौधरी, पंकज ने दीप प्रज्वलन कर यज्ञ प्रारंभ करवाया। यज्ञ में नवीन प्रवेशित बालकों के माता-पिता सहित 17 जोड़े सहित यज्ञ हवनादि में उपस्थित थे। तत्पश्चात नवीन प्रवेशित बालकों ने पाठी एवं पोती लेखन कर 21 भैया बहनों ने विद्यारम्भ संस्कार लिया। शांति मंत्र के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस शुभ अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के समस्त आचार्य दीदी भी उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!