उदयपुर अहमदाबाद NH 48 पर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचे लोग 

डीपी न्यूज नेटवर्क,परसाद,कमलेश मीणा । उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे 48 पर चणावदा तिराहे पर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। सब्जी बेचने वाला और घर के लोग बाल-बाल बच गये। गनीमत रही कि बडा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार परसाद थाना क्षेत्र के चणावदा ओवर ब्रिज के पास चणावदा मोड पर उदयपुर की ओर से सर्विस रोड पर आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो कर चौक पर डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया। गनीमत रही कि सब्जी का स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन बडा हादसा टल गया वहीं एक मकान हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

सूचना पर परसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया रोज मकान के बाहर लोगों आवागमन रहता है। ओर उदयपुर ओर परसाद से आने वाले लोग चणावदा जाने के लिए उसी मोड ओर मकान के बाहर बैठे रहते हे लेकिन रविवार होने से लोगों का आवागमन कम होने से मौके पर कोई नहीं था इस लिए बड़ा हादसा होने टल गया।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!