उदयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले वीडियो को फेसबुक पेज से हटवाया
उदयपुर , 8 जुलाई। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता से काम करते हुए उस वीडियो को फेसबुक पेज से हटवा दिया है। जिससे शहर में सांप्रदायिक सौहार्द व शांति व्यवस्था बनी रही।
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म फेसबुक पर एक व्यक्ति द्वारा जिला उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकाण्ड के मामले का महिमा मण्डन करने वाला वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया। जिसका विभिन्न लोगो द्वारा सोशल मीडिया पर समर्थन किया जा रहा था। जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द व आपसी भाईचारा बिगडने की पूर्ण संभावना थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुये उदयपुर एसपी विकास शर्मा द्वारा फेसबुक को साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने वाले वीडियो को सम्बन्धित फेसबुक पेज से हटाने हेतु लिखा गया व वीडियो को सम्बन्धित पेज से तुरन्त प्रभाव से हटवाया गया। जिससे उदयपुर शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द व शान्ति व्यवस्था बनी रही।
एसपी शर्मा ने आमजन से अपील की है कि धार्मिक भावनाओ को आहत करने व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगडाने वाले कोई भी वीडिया व पोस्ट सोशल मीडिया पर कृपया शेयर ना करे।
