तृतीय वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया
डीपी न्यूज़ नेटवर्क,गंगापुर,विनोद कुमार रेगर । माणक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माणक नगर- में तृतीय वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत पीईईओ -गोपाल लाल बलाई, पूर्व प्रधानाध्यापक श्री कैलाश चन्द्र कचौलिया पूर्व पीईईओ. मुरली मनोहर भट्ट, लादू लाल जी मेहता, जयसिंहजी गाडरी, राकेश जी शर्मा संस्थाप्रधान सम्पत लाल खटीक व और अन्य उपस्थित गणमान्यों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर करके विद्यार्थियों ने स्वागतगीत, राजस्थानी नृत्य एवं साहित्यिक प्रस्तुतियाँ दी। विद्यालय में सत्र पर्यन्त शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक दिए गए साथ ही विद्यालय के भामाशाहों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया मुरलीमनोहर जी भट्ट ने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी
कार्यक्रम के दौरान राहुल शर्मा, देवकिशन बलाई, मुकेशजी शर्मा, महावीर जी शर्मा प्रकाश जी रेगर गोपाल शर्मा पप्पुजी आंजना, रामकिशन शर्मा कैलाश जी प्रजापत कैलाशजी सेन आदि गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
