मावली : सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई 

डीपी न्यूज़ नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी ।  तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलिचडा के भोजलाई गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह राजपूत ने बताया सर्वप्रथम सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई देकर स्वतंत्रता सेनानी साहसी निर्भीक देश भक्त नेता जी को नमन करते हुए सुभाष चंद्र बोस का नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा आजाद हिंद फौज का गठन किया था इसी क्रम में प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने कहा हमारे महान पुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों और संस्कारों को ग्रहण कर शिक्षा में नवाचार ला सकते हैं और सुभाष चंद्र बोस जो देश भक्ति त्याग तपस्या अनुकरणीय है जो आज भी प्रेरणादायक है इसलिए समय-समय पर महान पुरुषों की जयंतियां और उत्सव को विद्यालयों में मनाना चाहिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह राजपूत, नारायण लाल जोशी, गहरी लाल जाट उपस्थित रहे।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!