देर रात उदयपुर के सवीना स्थित महावीर पीवीसी फर्नीचर के दुकान में लगी आग, अन्य दुकान ,गोदाम एवं मकान भी आया चपेट में, दो स्कूटी जलकर खाक

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । सवीना थाना क्षेत्र में बीती रात फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग फैलती हुई दूसरी दुकान, गोदाम और मालिक के मकान तक पहुंच गई। लकड़ी का फर्नीचर भरा होने से आग तेजी से बढ़ी और विकराल रूप ले लिया।

आग में दो स्कूटी भी जल गईं। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। घटना में जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों के नुकसान का अनुमान है। कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

जानकारी अनुसार सवीना के वीआईपी कॉलोनी रोड पर महावीर पीवीसी फर्नीचर के नाम से दो दुकानें और एक गोदाम है। इसके उपर ही दुकान मालिक अशोक कुमार पटेल का मकान है। दुकान गोदाम में लकड़ी का फर्नीचर भरा था। सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक दुकान में आग लगी जो दूसरी दुकान और गोदाम में भी फैल गई। वहां से पहली मंजिल पर एक कमरे में आग पहुंच गई।

मकान मालिक परिवार के साथ घर के बाहर निकले। स्थानीय लोगों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया। लकड़ी के फर्नीचर में तेजी से आग फैल गई। वहां रखी उनकी दो स्कूटी भी जल कर खाक हो गई। सूचना पर सवीना थानाधिकारी अजयसिंह जाब्ते के साथ पहुंचे।

फायर स्टेशन अशोक नगर मादड़ी से 2-2 और मीरा कलां व चेतक से 1-1 फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में रखा फर्नीचर पूरी तरह जल गया। मकान में आग से काफी सामान जल गया। मालिक के अनुसार आग से करीब 68 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!