दो महीने से स्थायी पटवारी न होने से ग्रामीण परेशान, दिया तले अंधेरा, उपतहसील मुख्यालय से महज 100 मीटर क़ी दुरी पर स्थित पटवार मंडल का मामला
डीपी न्यूज नेटवर्क,जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । सलूम्बर जिले के जयसमंद ब्लॉक् के वीरपुरा पटवार मंडल पर पिछले 2 माह से पटवारी की बदली होने के बाद यहां स्थायी तौर पर पटवारी की नियुक्ति नहीं हुई। 2 महीने पहले पटवारी का स्थानांतरण के बाद यह पद खाली पडा हैं। मौजूदा समय में पटवारी के पद पर अस्थायी तौर पर यहाँ पर एक पटवारी अतिरिक्त पद पर सेवाएं दे रहा है, जो हफ्ते में एक दिन मुश्किल से आता है ग्रामीणों की सुविधा के लिए पटवारी कार्यालय बनाया गया है। लेकिन मुख्यालय में पटवारी नहीं रहने से ग्रामीण इधर से उधर भटकने को मजबूर है। दूर दराज के ग्रामीण कामकाज लेकर पटवारी कार्यालय तो पहुंचते है, लेकिन पटवारी नहीं होने से मायूस होकर लौट जाते है। पद खाली होने के कारण यहाँ क़ी ग्रामीण जनता को भूमि संबंधित गिरदावरी, नामांतरण , सीमा जानकारी, जाति मूल प्रमाण पत्र जैसे कार्य के लिये भटकना पड़ रहा है I वर्तमान मे राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सभी पटवारी को निर्देश जारी कर चुकी है क़ी पटवारी अपने पटवार क्षेत्र के सभी किसानों की जमीन को जन आधार से लिंक करके फार्मर आईडी जेनरेट करने का काम करे इसी को लेकर यहाँ के गरीब किसान फार्मर आईडी के लिये जमीन और जन आधार लिंक करवाने पटवार मंडल आते है लेकिन पटवारी नही होने से उन्हें निराश लौटना पड़ता है नियमित रूप से पटवारी न आने के कारण यहाँ क़ी गरीब जनता को समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है । पटवार मंडल उपतहसील कार्यालय से महज 100 मीटर क़ी दुरी पर स्थित है यहाँ ये हाल है कोई सुध लेने वाला नही है ग्रामीण परेशान हो रहे है यहाँ के ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र स्थायी पटवारी की नियुक्ति करने की मांग की है।
इनका कहना है
ऐसा कोई मामला है तो उसका जल्द समाधान करेंगे अभी वहाँ पटवाऱी को अतिरिक्त चार्ज दे रखा है दो जगह चार्ज होने के कारण समस्या हो रही है – आस्था रानी बामनिया तहसीलदार सराड़ा
