सगाई तोड़ने के बाद भी युवक द्वारा शादी के लिए परेशान करने पर नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या,मामला दर्ज
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । उदयपुर में सगाई तोड़ने के बाद भी युवक द्वारा नाबालिग लड़की पर शादी का दबाव बनाने पर युवक से परेशान होकर नाबालिग लकड़ी द्वारा जहर खा कर आत्महत्या करने मामला सामने आया है । मामला प्रतापनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक भूमिका (16) पुत्री भगवतीलाल गायरी निवासी कमलोद, देबारी ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसका भाई पंकज अपनी मां के साथ बाइक पर एमबी अस्पताल लेकर गया। रास्ते में भूमिका ने बताया कि उसने जहर की 3 गोलियां खाई हैं। एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान लड़की की मृत्यु हो गई। उसके पिता भगवतीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि करीब दो माह पहले डांगियों का गुड़ा निवासी दुर्गेश गायरी से बेटी का रिश्ता तय किया था। बात नहीं बनने पर संबंध तोड़ दिया। उसके बावजूद भी दुर्गेश बेटी पर शादी का दबाव डाल रहा था। इससे वह मानसिक तनाव में रहने लगी और परेशान होकर उसने जहर खा लिया। रिपोर्ट पर एएसआई अमर सिंह ने मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया ।

अध्यक्ष
विनोद कुमार मीणा
राजस्व ग्राम विकास समिति मोथली
ग्राम पंचायत सतर्कता समिति पोगराकलां
तहसील खेरवाड़ा जिला उदयपुर राजस्थान 313803