अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने किया पदभार ग्रहण

समाज ने जिम्मेदारी दी है जिसका बखूबी से पालन किया जाएगा : धीरज पानेरी

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को चित्तौड़गढ़ की मुख्य शक्तिपीठ आसावरा स्थित श्री आवरी माता में स्थित समाज की धर्मशाला में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत थे, समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष गणपत लाल मेंनारिया थे।

समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत ने अपने उद्बोधन में बताया कि समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित जिन जिन पदों पर पदाधिकारी को निर्वाचित किया गया है उनको अपना दायित्व समाज हित में निभाना होगा और समाज को एकजुट होकर एकता को बरकरार रखना होगा तथा यूनिटी के रूप में काम करना होगा। समाज हित में काम करने वालों को किसी भी प्रकार की कोई भी बाधा पैदा करेगा उसके लिए समाज अलग से निर्णय लेगा, सांगावत ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए त्याग जरूरी है और हम सबको आगे बढ़ना पड़ेगा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी प्रकोष्ठ के जरिए अग्रणी दिशा में अपना काम करेगी। सांगावत ने धर्मशाला में पूर्व में दिए गए योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि संगठन की स्थापना सन 1985 में की गई और 1997 में रजिस्ट्रेशन करवाया गया इसके बाद समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज ने मुझे जिम्मेदारी दी है जिसका बखूबी से पालन करूंगा तथा समाज हित में ही खरा उतारने का पूरा प्रयास किया जाएगा। समाज उत्थान को लेकर प्रकोष्ठ बनाए गए और प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी उनके पदाधिकारी को सौंपी गई है इसके अलावा समाज के हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार होगा तथा वह अपनी बात नियमित रूप से रख सके ऐसे प्रयास किया जा रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि गणपत लाल मेनारिया ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व की बातों को नहीं दोहरा कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाना है इसके लिए समाज का हर व्यक्ति साथ है और हमेशा साथ रहेगा और कार्यकारिणी का पूर्ण सहयोग करेगा।

समारोह को धनराज चांदोली ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में एक शक्ति है और शक्ति है तो सब कुछ है और संगठन इतना मजबूत होना चाहिए कि अपने समाज की प्रेरणा लेकर दूसरे समाज भी इसकी पालना करें। समारोह को चुनाव अधिकारी रहे सोहनलाल मेनारिया सहित एएसपी हितेश मेहता व अन्य लोगों ने संबोधित किया।

पदभार ग्रहण समारोह में समाज रहा एक जाजम पर

समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत के लिए कोई मंच नहीं बनाया गया, सभी एक जाजम पर बैठकर स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इससे यह मैसेज देने का प्रयास किया गया कि समाज की जाजम पर कोई बड़ा एवं कोई छोटा नहीं है। हम सब एक है और एकता ही हमारा मूलमंत्र है। समारोह में अतिथियों का स्वागत करने के लिए समाज के 130 लोगों ने स्वागत की रस्म निभाई, जिसमें प्रत्येक जोन से प्रत्येक गांव के व्यक्ति को सम्मिलित करने का प्रयास किया गया।

नवनिर्वाचित सदस्यों ने शुभ मुहूर्त में किया पदभार ग्रहण

समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी, राष्ट्रीय महामंत्री भरत मेनारिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओंकारलाल मेनारिया सहित वल्लभनगर जोन उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मेनारिया, मंत्री यशवंत मेनारिया, गिर्वा जोन उपाध्यक्ष अर्जुन मेहता, मंत्री भुपेश मेनारिया, चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ जोन उपाध्यक्ष दशरथ मेनारिया, मंत्री सत्यनारायण शर्मा, मध्य प्रदेश जोन उपाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र पुरोहित एवं मंत्री डमरलाल नागदा द्वारा पंडित के सानिध्य में शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का समाजजन ने मोटाड़ा, उपरणा एवं तिलक से स्वागत किया गया। इस समारोह में मेनार, रुण्डेड़ा, वाना, बांसड़ा, सालेड़ा, खरसान, बाठरड़ा खुर्द, इंटाली, विजयपुरा, गवारड़ी, कलवल, निलोद, रोहिड़ा, चौकड़ी, चौरवड़ी, उदयपुर, चिरवा, मेवाड़, चित्तौड़गढ़, मालवा सहित मध्यप्रदेश से समाजजन शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रकोष्ठ का किया विमोचन

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान समाज उत्थान, विकास, शिक्षा के प्रति जागरूकता, प्राचीन पद्धति से निर्णय, समाज को एक जाजम पर लाकर समाज में हर वर्ग की गतिशीलता लाने एवं समाज हित में कार्य करने के लिए कई प्रकोष्ठ के विमोचन किया गया जिसमे शिक्षा प्रकोष्ठ, पत्रकार प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, जाजम परम्परा, निर्वाचन प्रकोष्ठ, संस्कार प्रकोष्ठ, वित्त प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ एवं मातृशक्ति प्रकोष्ठ का विमोचन किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!