राजस्थान में एक किसान के खाते में गलती से आए 16 लाख रुपए,किसान में अपनी उधारी चुकाई;बैंक मैनेजर वसूली करने पहुंचा तो लौटाने से किया इनकार

डीपी न्यूज़ नेटवर्क । बैंक की गलती से किसान के अकाउंट में 16 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन कर दिया। इस राशि से किसान ने अपनी 15 लाख की उधारी (कर्ज) चुका दी। बैंककर्मियों को गलती का पता चला तो किसान से वसूली करने पहुंचे। इस पर किसान ने साफ इनकार कर दिया। अब मामले में बैंककर्मियों ने पुलिस से वसूली की गुहार लगाई है। मामला किशनगढ़ (अजमेर) के अरांई थाना इलाके का है। अरांई थानाधिकारी रामस्वरूप जाट ने बताया- बैंक ऑफ बड़ोदा के मैनेजर जितेंद्र ठाकुर ने मंगलवार शाम किसान कानाराम जाट निवासी छोटा लाम्बा गांव के खिलाफ शिकायत दी है। जांच कर रहे हैं। संबंधित किसान के खाते का स्टेटमेंट लेकर मामले को सुलझाएंगेइंश्योरेंस कंपनी की रकम किसान के खाते में गई

अरांई स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर जितेंद्र ठाकुर ने बताया- 31 दिसंबर को भूलवश किसान कानाराम जाट के खाते में 16 लाख 10 हजार रुपए जमा हो गए। यह राशि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के खाते में ट्रांसफर होने की बजाय गलती से कानाराम जाट के खाते में चली गई। यह फसल बीमा का प्रीमियम था। बैंककर्मियों की इस गलती का हाथों-हाथ पता नहीं चल पाया।

रकम नहीं चुकाई तो जमीन नीलाम कर वसूलेंगे

बैंक मैनेजर ने बताया- किसान कानाराम जाट ने 2 से 4 जनवरी के बीच 3 दिन में 5-5 लाख कर 15 लाख की राशि निकाल कर उपयोग में ले ली। बैंक प्रशासन को इसकी जानकारी 10 जनवरी को मिली। इसके बाद किसान से संपर्क कर राशि जमा करवाने को कहा गया। किसान की ओर से राशि खर्च करने की जानकारी देने पर मंगलवार को थाने में शिकायत दी गई है।

वैसे, कानाराम जाट का किसान क्रेडिट कार्ड और 16 बीघा जमीन के दस्तावेज बैंक के पास हैं। नियमानुसार यह पैसा किसान का नहीं है, इसलिए अगर वह इस राशि को जमा नहीं करवाता है तो जमीन की नीलामी कर वसूली की जाएगी।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!