गाय के कान में की गई इच्छा शत प्रतिशत पूरी होती है :   सीताराम महाराज

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा में चतुर्थ दिवस की राम कथा के अवसर पर कृष्ण किंकर महाराज ने राजा दशरथ के चार पुत्रों के जन्म की कथा का सुनाया और भगवान भी गुरु से दीक्षा प्राप्त कर ही अपने जीवन को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करते हैं इसलिए सद्गुरु का मिलन जीवन में आवश्यक है और सद्गुरु की कृपा से ही व्यक्ति अपने पारलौकिक सुखों का भोग करता है। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव की बधाइयां बंटी गई। कथा में सीताराम रामवलभा कुंज जानकी घाट अयोध्या ब ब्रह्मचारी गुरु गुलाब दास महाराज सर्व संप्रदाय संत संस्थान के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गौ पूजन कर गौ माता से आशीर्वाद प्राप्त किया । सीताराम महाराज ने अपने वक्तव्य में प्रकट किया की गाय ही परमात्मा का विग्रह है जिसके कान में कही हुई बात सत्य प्रतिशत सही रहती है जीवन में व्यक्ति की जो भी मन की इच्छा होती है उसके काम पूरे नहीं हो रहे होते हैं तो उसे गौ माता के कान में जाकर अपनी बात को बताना चाहिए जिससे गौ माता उसके सारे कार्यों को पूरा कर सके। लेकिन कभी-कभी व्यक्ति भावुकता में संकल्प ले लेता है कान में बात कर देता है लेकिन वह अंत में उसकी इच्छा पूरी होने पर कार्य नहीं होने पर उसकी गौ माता की शरण में आने पर ही सारी समस्या का समाधान होता है। संत गुलाब दास जी ने विचारों में प्रकट किया कि संत की तपस्या और गौ सेवा की तपस्या दोनों समान होती है संत भी अपने नहीं जगत के कल्याण के लिए कार्यकर्ता है और गौशाला को चलाने वाले व्यक्ति भी अपना तो कल्याण करता ही करता है लेकिन अपने पूर्वजों का भी कल्याण करने का मार्ग प्रशस्त करता है। इसलिए गाय की सेवा का हर व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए। गए इस सृष्टि पर परमात्मा का विग्रह है जो बात गोलोकधाम में आपको पहुंचाने व गांव के माध्यम से पहुंच सकती है इसलिए जीवन में यथायोग्य को सेवा करें। भारत विकास परिषद शाखा भिंडर के प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी इंद्रमल फांदोत ने संपूर्ण कार्यकारी के साथ गौशाला में गोप पूजन कर गौ सेवार्थ सेवा राशि अर्पण की। फांदौत ने अपने विचारों में कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम नित्य प्रति रास्ते से गुजरते और बांसड़ा गौशाला में गौ माता के दर्शन करते हैं सभी के सहयोग से प्रबंध अच्छा कार्य कर रहे हैं सभी को जुड़ना चाहिए। मेवाड़ चौबीसा चिंतन मंच के अध्यक्ष जगदीश चौबीसा के नेतृत्व में समस्त कार्यकारिणी के समाज जन उपस्थित हुए उन्होंने गौ सेवा के कार्यों की खूब प्रशंसा की। इस अवसर पर कन्हैयालाल देशबंधु भिंडर, देवकिशन मैनपुरिया भंवर लाल चौबीसा हिता, चंद्रशेखर चौबीसा, वल्लभनगर, मदनलाल चौबीसा, भिंडर चौबीस समाज महिला सत्संग मंडल की मातृशक्ति, रोशन लाल तावड़,भगवती लाल पांडिया, कृष्ण गोपाल मूंदड़ा ,के अलावा भिंडर कानोड दरियाबाद चित्तौड़ हमीरपुर आदि गांव से भक्त जन का आगमन हुआ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!