राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन बाबा खीवादास सीकर
डीपी न्यूज़ नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के शनि मंदिर पर राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर )का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित हुई। सम्मेलन बाबा खीवा दास महाविद्यालय सीकर में 17 व 18 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। उसको लेकर बैठक रखी गई प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि उदयपुर संभाग से हजारो की संख्या में शिक्षक सदस्य प्रत्येक ब्लॉक, जिलों से राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन उपस्थित होंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र बेरवा, कोषाध्यक्ष सोहनलाल बलाई, गौरी शंकर खटीक, विमल यादव, केशव वर्मा, माधव लाल गमेती, राजेन्द्र यादव, भूपेन्द्र कुमार आदि उपस्थित हुए।
