क्षेत्र का 52 सदस्यीय दल दक्षिणी भारत में पहुँचा कामख्या देवी, अयोध्या में श्रीराम के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर, रुण्डेड़ा कस्बे से गंगासागर, अयोध्या एवं अन्य तीर्थ स्थानो के दर्शन करने के लिए करीबन 52 तीर्थ यात्रियों का दल गाजे बाजे के साथ 40 दिवसीय यात्रा पर 26 दिसम्बर को रवाना हुआ। जो उत्तर प्रदेश, बिहार एवं दक्षिणी भारत के राज्यों व नेपाल में स्थित तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के लिए यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। उदयलाल जणवा,मदनलाल जणवा, घासीराम जणवा ने बताया कि 40 दिवसीय यात्रा में गुरुवार तक भगवान विष्णु का तिरुपति तिरुमाला मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर भगवान शिव, भगवान शिव का विरुपाक्ष मंदिर, दरासुराम एरावतेश्वर मंदिर, भगवान शिव एवं सरस्वती का गंगाईकोंडा मंदिर, भगवान अयप्पा का सबरीमाला मंदिर, भगवान मुरुगन या मुरुगा का थिरूपरकुंडम मंदिर, रामेश्वरम, श्री रंगनाथमस्वामी मंदिर, चामुंडेश्वरी मंदिर, अयोध्या राम मंदिर, त्यागराजस्वामी मंदिर, महाकालेश्वर, गयाजी व नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर, जनकपुरी मंदिर तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। साथ ही गयाजी में सभी तीर्थ यात्रियों ने अपने पूर्वजों के पिंड प्रदान किया और पिंड प्रदान की पंडित के सानिध्य में सारी प्रक्रिया पूर्ण की। गुरुवार शाम तक दल कामख्या देवी पहुँचे, जहा रात्रि विश्राम किया और आज शुक्रवार सुबह कामख्या देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। ततपश्चात आगे दर्शन के लिए निकलेंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!