गाय की पुकार ही श्री राम जन्म का आधार बनी – कृष्ण किंकर
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा मे गुरुवार को गौशाला में राम कथा के तृतीय दिवस के अवसर पर कथा व्यास प्रवक्ता श्री कृष्ण किंकर महाराज ने प्रभु श्री राम के अवतार का का विस्तार से वर्णन किया गया कि परमात्मा को इस सृष्टि पर अवतार लेने का मुख्य कारण क्या रहा धरती पर राक्षसों का बोलबाला इतना हो गया कि देवता भी त्रस्त हो गए। तब धरती माता स्वयं गौ माता का रूप धारण करके भगवान विष्णु लोक में गई और उन्हें निवेदन किया कि पृथ्वी पर राक्षसों का बोलबाला इतना हो गया है कि हम सारे जनतस्त हैं लिए आप अवतार लेकर सारे कष्टों का निवारण कीजिए तब परमात्मा ने राजा दशरथ किया श्री राम के रूप में जन्म लेने का आश्वासन दिया । मनु और शतरूपा के चरित्र का विस्तार से प्रकाश डालते हुए भगवान श्री राम के प्राकट्य का मुख्य आधार बताया राजा दशरथ ने श्रृंगी ऋषि के माध्यम से पुत्र कामिस्ट्री यज्ञ करवाया उसकी परिणिति दशरथ के चारों पुत्रों का जन्म हुआ रामनवमी का अवसर सभी ने गौशाला में राम जन्मोत्सव मनाया बाटी मंगल गीत गाए गए। जब गाय की रक्षा के लिए परमात्मा अवतार ले सकते हैं तब ऐसी स्थिति में आप और हम सभी गाय की सेवा करेंगे तो परमात्मा हमारे लिए दौड़े दौड़े आएंगे इसलिए अपने जीवन में सुख शांति चाहते हैं तो गाय की रक्षा करें गाय की सेवा करें तब जीवन सार्थक होगा। क्योंकि स्वयं भगवान भी गौ माता की आराधना करते हैं और आराध्य का जो व्यक्ति नाम लेता है उसकी सेवा में परमात्मा दौड़े आते हैं इसलिए जीवन में गाय को अपनाये और गाय की सेवा में संकल्पित रहे। जय धरती माता जय गौ माता की भजनों की प्रस्तुति पर पंडाल में और भक्तों ने नृत्य किया।
