ब्लॉक स्तरीय टैबलेट वितरण कार्यक्रम, 15 होनहार छात्रों को मिले टैबलेट
ऋषभदेव,(डीपी न्यूज ) । स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें ब्लॉक के 15 विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं, दसवीं व 12वीं के अच्छे परिणाम के आधार पर टैबलेट वितरित किये गए। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत एवं अध्यक्ष ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश गांधी थे। विशिष्ट अतिथि नाथूलाल सालवी अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक जैन एसडीएमसी सदस्य महावीर पीयूष जैन, एसडीएमसी सदस्य शशिकांत डामोर, RP थे।

स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य रेणुका थ्योफ्लस ने अपने स्वागत उद्बोधन में विद्यार्थियों को इस उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए अतिथियों से विद्यालय की शैक्षिक व सहशैक्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी व विद्यालय विकास हेतु सहयोग की अपील की।

मुख्य अतिथि सुन्दरलाल भाणावत ने सभा को उनके सरपंच काल मे विद्यालय के भवन निर्माण के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय से उनका गहरा लगाव है। साथ ही उन्होंने विद्यालय विकास हेतु हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अध्यक्ष सतीश गांधी ने बच्चों को टैबलेट का पढ़ाई हेतु उपयोग कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि टैबलेट पाने वाले 15 में से 11 विद्यार्थी स्थानीय विद्यालय के थे। सभी अतिथियों ने इस हेतु स्थानीय संस्थाप्रधान एवं स्टॉफ की सराहना की। SDMC सचिव प्रकाश त्रिवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम विजयवर्गीय ने किया।
