एमएमपीएस ऋषभदेव में सीबीएसई टीचर ट्रेनिंग का आयोजन

ऋषभदेव,(डीपी न्यूज) । स्थानीय महावीर मॉर्डन पब्लिक स्कूल ऋषभदेव में मंगलवार को सीबीएसई की ओर से एक दिवसीय टीचर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मीनाक्षी जैन एवं संचालन उपप्रधानाचार्या श्वेता जैन के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण श्रीमान अभिषेक मजूमदार एवं श्रीमती रिया लांस के द्वारा प्रदान किया गया। जिसका का मुख्य उद्देश्य यह था कि हम अपने छात्रों को निष्क्रिय विद्यार्थियों से सक्रिय विद्यार्थियों में कैसे बदल सकते हैं।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से, शिक्षकों को सक्रिय शिक्षा के तरीकों और रणनीतियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे अपने छात्रों को अधिक सक्रिय और जिम्मेदार बना सकें। सक्रिय शिक्षा के माध्यम से, छात्रों को अपने सीखने की प्रक्रिया में अधिक शामिल किया जा सकता है, जिससे वे अपने ज्ञान और कौशल को बेहतर ढंग से विकसित कर सकें। इस प्रशिक्षण में एमएमपीएस स्कूल एवं उदयपुर जिले के सीबीएसई स्कूलों के 60 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस प्रशिक्षण में एमएमपीएस के एकेडमिक डायरेक्टर सुरेंद्र जैन, खेल समन्वयक डॉ दिलीप भाणावत, समन्वयक जयदीप सेवक , परीक्षा प्रभारी विनोद माली एवं समस्त शिक्षकों की सहभागिता रही।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!