डोटासरा का मावली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
डीपी न्यूज़ नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा के कांग्रेस नेताओं ने मावली के विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में डबोक एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व प्रतिपक्ष नेता राजस्थान सरकार टीकाराम जूली का स्वागत किया। डोटासरा वर्तमान बीजेपी सरकार द्वारा बांसवाड़ा संभाग को निरस्त करने पर बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में जाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष व प्रतिपक्ष नेता डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, महेंद्र सिंह राणावत, अशोक वैष्णव,श्याम लाल आमेटा,रौनक गर्ग, मांगीलाल टेलर, प्रभु लाल जाट,मनोज जोशी,बबलू गोस्वामी,संतोष वीरवाल मेड़ता सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
