कोरोना जैसे चीनी वायरस HMPV का गुजरात के हॉस्पिटल में मिला संक्रमित बच्चा राजस्थान के डूंगरपुर से : 12 दिन से अहमदाबाद में चल रहा बच्चे का इलाज, सर्दी और तेज बुखार था

डूंगरपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क। चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस HMPV की राजस्थान के डूंगरपुर में दो महीने के बच्चे में पुष्टि हुई है। बच्चा 12 दिन से अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती है। बच्चा अभी स्वस्थ बताया जा रहा है। यह देश में तीसरा केस है। इससे पहले कर्नाटक में 3 महीने की बच्ची और 8 महीने के बच्चे में यही वायरस मिला था। बच्चे को सर्दी और तेज बुखार था। परिवार के लोग गुजरात के मोडासा लेकर गए, जहां बच्चे को आराम नहीं मिलने पर उसे अहमदाबाद के ऑरेंज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

हॉस्पिटल के डॉ. नीरव पटेल ने बताया कि शुरुआत में उसे पांच दिनों तक वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। इसके बाद हुई कई जांचों में बच्चे के वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई। प्री मैच्योर डिलीवरी की वजह से बच्चे के फेफड़ों में इंजेक्शन भी लगाया गया था, लेकिन अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टर ने बताया कि इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है।

सीएमएचओ डॉ अलंकार गुप्ता ने बताया कि बच्चा रीछा गांव का रहने वाला हैं। बच्चे के परिजन अहमदाबाद में उसके साथ है। गांव में एक मेडिकल टीम को भेजा है, जो घर-घर जाकर सर्वे कर रही है।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!