उदयपुर के कोटड़ा में खुले स्टेशनरी बैंक:विधायक खराडी ने किया उद्घाटन

झाडोल , गजेन्द्र मालविया । झाडोल उपखण्ड के मगवास गांव के अध्यापक और समाज सेवी नरेश लोहार द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं की मदद के क्रम में कोटड़ा की सरकारी विद्यालयों में 12 स्टेशनरी बैंक खोल कर 10 हजार स्टेशनरी संबंधित विद्यालयों को भेंट की।जरूरतमंद विद्यार्थी इन स्टेशनरी बैंको से संबंधित विद्यालय के अध्यापक से विभिन्न स्टेशनरी जेसे पैन,पेंसिल,शार्पनर, रबड़,नोटबुक इत्यादि निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।स्टेशनरी बैंक खोलने के पीछे अध्यापक का उद्देश्य है की स्टेशनरी के अभाव में बच्चो की पढ़ाई बाधित न हो तथा सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगो का रुझान बढ़े और नामांकन वृद्धि हो सके।उद्घाटन में स्थानीय विधायक बाबूलाल खराड़ी मौजूद रहे और उन्होंने अध्यापक के कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा की शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है और हर हाथ कलम अभियान बच्चो को कलम के माध्यम से कलाम बनाने में मददगार साबित होगा।
अध्यापक ने बताया कि उनके द्वारा जरूरतमंद छात्र छात्राओं के लिए सत्र पर्यन्त अभियान के तहत शैक्षिक मदद की जायेगी हजारों स्टेशनरी,कपड़े,जूते,स्वेटर,बैग,प्रोजेक्टर,खिलोने इत्यादि वितरित किए जायेंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!