मेनारिया राजस्थान खो-खो टीम का कोच नियुक्त

डीपी न्यूज नेटवर्क,वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 10 से 13 जनवरी तक आदर्श गुरुकुल विद्यालय एवं ज्युनियर कॉलेज पेठ वड़गाव जिला कोल्हापुर, महाराष्ट्र (छात्रा) 14 वर्ष आयुवर्ग की खो-खो राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा और प्रतियोगिता से पूर्व परीक्षण 1 से 2 जनवरी तक एवं पूर्व प्रशिक्षण शिविर 3 जनवरी से 7 जनवरी तक राउप्रावि नं.-2 ढीगसरा, नागौर में आयोजित किया जायेगा, जिसके लिए प्रारंभिक शिक्षा एवं प. राज (प्रा. शि.) विभाग बीकानेर निदेशक सीताराम जाट ने प्रदेश के 6 कार्मिकों की नियुक्ति की है, जिसमें उदयपुर जिले के राउप्रावि चायलो का खेड़ा के शारिरिक शिक्षक हुक्मीचंद मेनारिया को प्रशिक्षक/कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। कोच एवं शारिरिक शिक्षक हुक्मीचंद मेनारिया आज मंगलवार को राउप्रावि नं.-2 ढीगसरा, नागौर में पहुँचे है, जहाँ छात्राओं का परीक्षण एवं प्रशिक्षण होगा, उसके बाद राज्य टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शा. शि. हुक्मीचंद मेनारिया के नेतृत्व में आदर्श गुरुकुल विद्यालय एवं ज्युनियर कॉलेज पेठ वड़गाव जिला कोल्हापुर, महाराष्ट्र भाग लेने 9 जनवरी को पहुँचेगी। राज्य टीम के कोच के रूप में मेनारिया की नियुक्ति होने पर मेनार गांव में मेनारिया का स्वागत किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!